
पीलीभीत। सैकड़ों कांग्रेसियों ने शहर विधायक पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुये धरना प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि शहर विधायक द्वारा कई लोगों से पैसे मांगे गये थे और एक अधिकारी को हड़काया गया था जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिस पर अब विधायक की शह पर उनके जिलाध्यक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवाया गया है। मुकदमा खारिज करने की मांग की है।
फर्जी मुकमा दर्ज कराने का आऱोप
शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान में सैकड़ों कांग्रेसी एकत्र हुये और शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष वीरेन्द्र रस्तोगी ने बताया कि उनके जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के खिलाफ आवाज उठायी थी जिससे नाराज होकर विधायक के दबाव में पुलिस ने उनके जिलाध्यक्ष के खिलाफ एक फर्जी मुकदमा लिखवाया दिया। आरोप है कि पुलिस ने जिस दिन की घटना बताते हुये मुकदमा दर्ज किया है उस दिन उनके जिलाध्यक्ष पीलीभीत जनपद में ही नहीं थे, जिसके प्रमाण भी उनके पास हैं। वहीं जिस गांव की घटना बतायी जा रही है वहां के ग्रामीणों ने घटना को झूठा बताते हुये शपथ पत्र दिये हैं लेकिन पुलिस दबाव में मुकदमा खारिज नहीं कर रही है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने अब कहा है कि अगर पुलिस उनके जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस नहीं लेती है तो वो आंदोलन करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया है कि जो भी सही होगा प्रशासन वही करेगा। पुलिस या प्रशासन किसी भी दबाव में काम नहीं कर रहा है।