पीलीभीत

पीलीभीत में भूख हड़ताल पर बैठे ग्राम प्रधान की पत्नी ने कुछ इस तरह मनायी करवाचौथ

बीसलपुर के गांव अकबरगंज सिमरा के ग्राम प्रधान बैठे हैं भूख हड़ताल पर, 22 अक्टूबर से बैठे हैं भूख़ हड़ताल पर किसी अधिकारी ने नहीं ली सुध, बसपा और सपा ग्राम प्रधान के पक्ष में पहुँची

less than 1 minute read
Oct 28, 2018
Karwachouth

पीलीभीत। बीते दिन करवाचौथ के दिन जहां विवाहित जोढे़ खुशियां मनाकर धूमधाम से त्योहार मना रहे थे तो यहां की एक विवाहिता ने भूख हड़ताल पर बैठे अपने पति के पास धरना स्थल पहुँचकर अपना वृत खोला। यहां बीसलपुर तहसील के गांव अकबरगंज सिमरा में अंडरग्राउंड रेलवे क्रासिंग बनने के विरोध में यहां के ग्राम प्रधान बीती 22 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्राम प्रधान के समर्थन में जहां सपा व बसपा ने अपना समर्थन दे दिया हैं तो वहीं प्रशासन भूख हड़ताल को नज़रअंदाज किए बैठा हैं।

यह हैं मामला
पीलीभीत से शाहजहांपुर तक बड़ी रेल लाइन बिछाई जा रही है। जो बीसलपुर तहसील के शेरगंज हाल्ट के पास से जा रही हैं, रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा यहां बन रही रेलवे क्रासिंग को अंडरग्राउंड बनाया जा रहा है। जबकि ग्रामीण रेलवे क्रासिंग को ऊपर से बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को गांव अकबरगंज सिमरा के ग्राम प्रधान छोटे लाल गंगवार बीती 22 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

धरना स्थल पहुँचकर पत्नी ने खोला वृत
धरना स्थल पहुँची ग्राम प्रधान छोटेलाल की पत्नी ने विधिवत पूजा कर अपना वृत खोला। जिसके बाद छोटेलाल भावुक हो गये और उन्होनें बताया कि वो अपनी शादी के बाद पहली करवाचौथ इस तरह से मना रहें हैं कि वो भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसके बाद उन्होनें प्रण लेते हुए वहां मौजूद ग्रामवासियों को शपथ दिलाई कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वो ऐसे ही अपना विरोध जारी रखेगें।

ये भी पढ़ें

पीलीभीत में दलित के साथ मारपीट, वीडियो वायरल होने पर मिला न्याय
Published on:
28 Oct 2018 12:07 pm
Also Read
View All