पीलीभीत

उन्नाव कांड के विरोध में डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सपा नेता

पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने के बाद बलात्कारियों को 1 महीने के अंदर सजा देने का कानून बनाया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 3:01 PM IST
उन्नाव कांड के विरोध में डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सपा नेता
उन्नाव कांड के विरोध में डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सपा नेता

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पीलीभीत में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद तमाम कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की है।

यह भी पढ़ें- शहीद मुकुल द्विवेदी के नाम से जाना जाएगा जवाहर बाग: श्रीकांत शर्मा

देशभर में बढ़ते जा रहे बलात्कार के मामलों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर हाजी रियाज अहमद तमाम कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘योगी-मोदी डूब मरो’ के नारे लगाए। धरने के दौरान हाजी रियाज अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने के बाद बलात्कारियों को 1 महीने के अंदर सजा देने का कानून बनाया जाएगा।

धरने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीलीभीत के एडीएम देवेंद्र कुमार मिश्रा को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही बलात्कार के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की।

Published on: