5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद सपा नेताओं का प्रदर्शन

  लखनऊ में विधानभवन के सामने सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के धरने पर बैठने के बाद फिरोजाबाद में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

suchita mishra

•

Updated: 7 Dec 2019, 2:40 PM IST

sp leader

sp leader

फिरोजाबाद। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद सपा प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने में जुटी है। लखनऊ में विधानभवन के सामने सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के धरने पर बैठने के बाद फिरोजाबाद में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की। सपा नेताओं का कहना था कि भाजपा के राज्य में प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी। इसी कारण उन्नाव में इतनी भयावह घटना हुई और पीड़िता ने दम तोड़ दिया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता हाथ में उन्नाव दुष्कर्म कांड से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक और टेंपो, तीन की मौत, तीन घायल, दो की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र के लिए शासन को भेजा गया आगरा के सींगना का प्रस्ताव