एसएसपी ने जैसे ही सभी पुलिसकर्मियों को पांच मिनट में तैयार होने के आदेश दिए पुलिस के हाथ पैर फूले दिखे।
बदायूं। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद जिले में दलित संगठनों से जुड़े लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट घोषित होने के बाद हकारत में आये एसएसपी बदायूं अशोक कुमार शर्मा ने कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए इसके लिए सख्त आदेश दिए हैं। किसी भी तरह के हालातों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों ने मॉकड्रिल भी की। एसएसपी ने जैसे ही सभी पुलिसकर्मियों को पांच मिनट में तैयार होने के आदेश दिए पुलिस के हाथ पैर फूले दिखे।
किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस ने की मॉकड्रिल
एसएसपी बदायूं अशोक कुमार शर्मा ने पुलिस कार्यालय में पुलिस लाइन और कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों को डण्डा, हेलमेट, बॉडी प्रोडेक्टर के साथ मॉक ड्रिल करायी गयी। एसएसपी अशोक कुमार शर्मा ने सभी पुलिस इंस्पेक्टर, दरोगा सहित महिला और पुलिस कांस्टेबल को पांच मिनट में तैयार होने का समय दिया। एसएसपी के इस आदेश के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूले गए। लेकिन एसएसपी के आदेश के बाद पुलिकर्मी तैयार हो गए।
एसएसपी ने शहर में लोगों से की शांति बानए रखऩे की अपील
एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को टिप्स दिए कि, कैसे पब्लिक के सामने अपना व्यवहार करना है। एसएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में गश्त करते दिखे। शहर में घूम घूम कर लोगों को समझाया कि शांति बनाए रखने में सभी अपना योगदान दें। एसएसपी ने लावेला चौक, रोडवेज चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, इन्द्रा चौक, छङ सड़का घण्टाघर, गोपी चौक, लोटनपुरा क्षेत्र में गश्त किया।