राजनीति

मोदी सरकार के 50 दिन : NRI को 180 दिन के अंदर आधार कार्ड, युवाओं के लिए कई कार्यक्रमों की शुरुआत

50 Days Of Modi Government: आधार कार्ड ( NRI ) के लिए 180 दिन की अनिवार्यता होगी खत्म 'भारत में अध्‍ययन' नामक कार्यक्रम की होगी शुरुआत

2 min read

नई दिल्ली। मोदी सरकार पार्ट 2 के पचास दिन ( 50 Days Of Modi government ) पूरे हो चुके हैं। सरकार ने इस अवसर पर सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया है।

पांच साल के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए मोदी सरकार योजनाबद्ध तरीके से लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में भारत वंशियों के कल्याण के लिए मोदी सरकार ने बडा़ फैसला किया है।

सरकार ने भारतीय पासपोर्ट रखने वाले अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को भारत पहुंचने पर आधार कार्ड जारी करने का फैसला किया है। इसके लिए 180 दिन इंतजार करने की अनिवार्यता समाप्‍त की जाएगी।

बैंकिग और वित्‍तीय क्षेत्र को बढ़ावा

- अनिवासी भारतीयों ( NRI ) को भारतीय इक्विटीतक बाधा मुक्‍त पहुंच प्रदान करने के लिए एनआरआई-पोर्टफोलियो निवेश कार्यक्रम का विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) कार्यक्रम में विलय किया जाएगा।
- सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पुन: पूंजीकरण के लिए 70 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
- गैर बैंकिंग वित्‍तीय कंपनियों पर रिजर्व बैंक का नियामक प्राधिकार सुदृढ़ किया जाएगा और एनएफसीज को व्‍यापार प्राप्‍य छूट प्रणाली के अंतर्गत सीधे भाग लेने की अनुमति देने के उपाय किए जाएंगे।
- आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन कार्ड के स्‍थान पर आधार कार्ड का इस्‍तेमाल करने की छूट दी जाएगी।
- चुने हुए केंद्रीय सार्वजनिक उद्यमों के कार्यनीतिक विनिवेश को प्राथमिकता देना जारी रखा जाएगा। एयर इंडिया का कार्यनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी।

शिक्षा और युवा अधिकारिता

- खिलाड़ियों के विकास के लिए खेलो इंडिया के अंतर्गत राष्‍ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड (एनएसईबी) की स्‍थापना की जाएगी।
- भारत को उच्‍चतर शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए सरकार ने 'भारत में अध्‍ययन' नाम का कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्‍ताव किया है, जिससे विदेशी विद्यार्थियों को भारत में अध्‍ययन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- सरकार आर्टीफिसियल इंटेलिजेंस (एआई), बिग डेटा, रोबोटिक्‍स पर अन्‍य नए कौशलों के क्षेत्र में युवाओं का कौशल सुधारने के उपायों बढ़ोत्‍तरी करेगी।
- देश में समग्र अनुसंधान प्रणाली को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार सभी मंत्रालयों के अंतर्गत उपलब्‍ध धन को एकीकृत करते हुए राष्‍ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की स्‍थापना करेगी।
- न्‍यू स्‍पेश इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) विभिन्‍न अतंरीक्ष उत्‍पादों के वाणि‍ज्‍यीकरण का प्रसार करेगी।

Updated on:
23 Jul 2019 03:24 pm
Published on:
23 Jul 2019 09:06 am
Also Read
View All