राजनीति

लोकसभा चुनाव: पंजाब में AAP को झटका, विधायक नजर सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

पंजाब में आम आदमी पार्टी को फिर झटका विधायक नजर सिंह कांग्रेस में शामिल पंजाब में AAP की हालत गंभीर
less than 1 minute read
Nazar Singh Manshahia  and Captain Amarinder Singh
लोकसभा चुनाव: पंजाब में AAP को झटका, विधायक नजर सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए तीन चरणों के मतदान खत्म हो चुके हैं। बचे हुए चरणों के लिए राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी हैं। वहीं, गठबंधन और दल-बदल की राजनीति अब भी जोर-शोर से जारी है। इसी कड़ी में पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। AAP विधायक नजर सिंह (Nazar Singh Manshahia) कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

पंजाब में आप को झटका

जानकारी के मुताबिक, आप विधायक नजर सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नजर सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। नजर सिंह के आने से जहां कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है, वहीं आप को बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में आप ने पंजाब में अच्छी पकड़ बनाई थी, वहीं लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहा था। लेकिन, इस चुनाव में पार्टी को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। पंजाब में आप ने कांग्रेस से गठबंधन करने की काफी कोशिश की, लेकिन गठबंधन संभव नहीं हो सका। अब देखना यह है कि इस चुनाव में आप का प्रदर्शन कैसा रहता है। गौरतलब है कि 2019 के लिए गुरुवार को ही आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। 38 पेज के चुनावी घोषणापत्र में आप ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग को प्रमुखता से रखा है।

Published on:
25 Apr 2019 03:35 pm