राजनीति

कमल हासन के हिंदू आतंकी बयान पर विवेक ओबेरॉय का पलटवार, देश को न बांटें, आतंक का धर्म नहीं होता

कमल हासन के बयान पर मचा बवाल बॉलीवुड से भी आने लगी प्रतिक्रियाएं विवेक ऑबरॉय ने दी नसीहत, देश को न बांटें
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2019, 1:29 PM IST
vivek
कमल हासन के हिंदू आतंकी बयान पर विवेक ओबेरॉय का पलटवार, देश को न बांटें, आतंक का धर्म नहीं होता

नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने दक्षिण के सुपर स्टार कमल हासन के बयान ने राजनीति को गर्मा ही दिया है बल्कि उनके बयान को लेकर अब बॉलीवुड से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कमल हासन के बयान के बाद रील लाइफ मोदी यानी अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विवेक ने ट्वीट के जरिये अपनी सीनियर को एक नसीहत दे डाली है।


विवेक ओबेरॉय ने कमल हासन के बयान के बाद ट्वीट किया और लिखा...'प्रिय कमल सर, आप एक अच्छे कलाकार हैं, जिस तरह कलाकार का कोई धर्म नही होता, इसी तरह आतंक का भी कोई धर्म नहीं होता। आप कह सकते थे कि गोडसे आतंकी था। आपने इसमें हिंदू शब्द क्यों जोड़ा? सिर्फ इसलिए क्योंकि आप मुस्लिम क्षेत्र में थे और जहां आपका वोट बैंक है। एक छोटे कलाकार का बड़े कलाकार से निवेदन है, कृपया देश को न बांटे। हम सब एक हैं...जय हिंद। '


आपको बता दें कि अभिनेता विवेक ऑबेरॉय की ये प्रतिक्रिया कमल हासन के उस बयान पर आई है जिसमें उन्होंने कहा था, कि देश के पहला आतंकी हिंदू था और वो नाथूराम गोडसे था। हासन ने कहा "मैं ऐसा इसलिए नहीं बोल रहा हूं कि यह मुसलमान बहुल इलाका है, बल्कि मैं यह बात गांधी की प्रतिमा के सामने बोल रहा हूं. आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिन्दू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे है. वहीं से इसकी (आतंकवाद) शुरुआत हुई।''


कमल हासन ने ये बयान रविवार को एक चुनावी सभा के दौरान दिया था। उनके इसी बयान के बाद लगातार उन पर हमले भी हो रहे हैं। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने भी कमल हासन के इस बयान को उनकी मानसिकता बताया। वहीं भाजपा लगातार इस बयान बेबुनियादी बयान बता रही है।

Published on: