
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का दंगल शुरू हो गया है। दिग्गजों ने मैदान में उतरने की तैयारी या तो कर ली है या फिर कुछ उतर चुके हैं।
इसी बीच महाराष्ट्र का कद्दावर पार्टियों में शुमार शिवसेना से पहली किसी ठाकरे परिवार के सदस्य ने चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है।
उद्धव ठाकरे के बेटे और बाला साहेब ठाकरे के पोते आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरान उद्धव ठाकरे ने बड़ा ऐलान कर डाला।
उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे के नामांकन दाखिल करने वाले दिन चुनावी सभा में एक बड़ी बात कह डाली। उन्होंने कहा कि वे कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेताओं तक हर कोई हैरान रह गया।
आपको बता दें कि पहले भी कभी ठाकरे परिवार से किसी सदस्य ने चुनाव नहीं लड़ा था। ये पहली बार है जब आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है।
इससे पहले आदित्य ठाकरे ने शिवसेना कार्यालय से नामांकन केंद्र रोड शो किया। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने शिवसेना की शक्ति का प्रदर्शन भी किया।
आदित्य ठाकरे के रोड शो में बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता और नेता तो शामिल थे ही, समर्थकों को हुजूम भी आसानी से देखा जा सकता था।
पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने आदित्य को समर्थन देने के लिए जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'जनता की सेवा करना हमारे परिवार की परंपरा रही है।
नई पीढ़ी, नई सोच के साथ आई है और मैं जनता के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। मैं मैं वचन देता हूं कि जनता जब भी बुलाएगी तब आदित्य हाजिर होंगे।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष और आदित्य ठाकरे के चाचा राज ठाकरे ने अपने भतीजे के खिलाफ वर्ली से कोई भी प्रत्याशी न उतारने का फैसला लिया है।
मनसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 72 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।