गृहमंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) ने कहा कि आज का दिन हर Indian’s भारतीय के लिए ऐतिहासिक है। पीएम मोदी ( PM Modi ) ने आज भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय ( Golden chapter ) लिखा। राम मंदिर निर्माण ( Ram Mandir Nirman ) असंख्य नाम-अनाम रामभक्तों के सदियों के निरंतर त्याग, संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम है।
नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम ( Bhagwan Ram ) के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhoomi Poojan) के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Central Home Minister Amit Shah ) ने लिखा कि आज का दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narenda Modi ) जी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन ( Ram Mandir Bhoomi Poojan ) व शिलान्यास किया गया।
पीएम मोदी के इस काम से महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय ( Golden Chapter ) लिखा गया है। यह नए युग ( New Era ) की शुरुआत की है।
राम मंदिर असंख्य रामभक्तों के त्याग का परिणाम
अमित शाह ( Amit Shah ) ने कहा कि प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण असंख्य नाम-अनाम रामभक्तों के सदियों के निरंतर त्याग, संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज के दिन मैं उन सभी तपस्वियों को नमन करता हूं जिन्होंने इतने वर्षों तक सनातन संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के लिए संघर्ष किया। जय श्री राम!'
आस्था का प्रतीक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण ( Ram Mandir Nirman ) सदियों से दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। बुधवार पीएम और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ( Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust ) ने राम मंदिर का भूमि पूजन कर करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
लंबा इंतजार
उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में भगवान राम ( Bhagwan Ram ) के भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। लगभग 500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अब मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है।
वहीं भूमि पूजन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरा भारत आज राममय हो गया है। पूरा देश इस अवसर पर भावुक है।