
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई का बयान BJP-AIADMK के रिश्तों में दरार लाने की वजह हो सकती है। भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने पूर्व सीएम जयललिता को की टिप्पणी में कहा था, जयललिता को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराया गया था। अन्नामलाई ने तमिलनाडु को सबसे भ्रष्ट राज्यों में से एक बताया था। AIADMK के नेता डी जयकुमार ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सवाल किया कि क्या दिल्ली के नेताओं का अन्नामलाई के बयान को समर्थन हासिल है। जयकुमार ने कहा कि क्या अन्नामलाई की मंशा है कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में एक सीट न जीते और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री न बनें? क्या उनकी गतिविधियां इसी दिशा में नहीं बढ़ रही हैं?
अन्नामलाई की आलोचना अस्वीकार्य
जयकुमार ने कहा कि अन्नामलाई की ओर से आलोचना करना अस्वीकार्य है। उन्हें आश्चर्च है कि अन्नामलाई कर्नाटक में भाजपा से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप क्यों हैं? क्या कर्नाटक में उनके चुनाव प्रचार के बावजूद भाजपा कर्नाटक में जीत गई? वह विधानसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में बात क्यों नहीं करते।
यह भी पढ़ें - भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान जल्द, राजस्थान से शामिल होंगे कुछ नए चेहरे!
AIADMK की वजह से भाजपा के चार विधायक जीते
AIADMK ने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा अपने दम पर कुछ भी नहीं है। राज्य में उनकी पार्टी की मजबूत उपस्थिति ने 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की। आज अन्नाद्रमुक की वजह 20 साल के बाद भाजपा के चार विधायक जीते। क्या अन्नामलाई इससे इनकार करेंगे? भाजपा को पहचान तभी मिलेगी जब वह अन्नाद्रमुक गठबंधन में रहेगी।
तमिलनाडु सबसे भ्रष्ट राज्य पर भड़के वीसीके पार्टी संस्थापक
वीसीके पार्टी के संस्थापक ने कहा, भाजपा नेता अन्नामलाई का कहना है कि पूर्व सीएम को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया था। ये सच है, लेकिन सहयोगी दल के साथ ये तरीका गलत है। वह पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के साथ-साथ तमिलनाडु को भी बदनाम कर रहे हैं। अन्नामलाई ने कहा था कि तमिलनाडु सबसे भ्रष्ट राज्यों में से एक है। मैं अन्नामलाई के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं। उत्तरी राज्यों में, विशेष रूप से भाजपा शासित राज्यों में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। यह स्पष्ट है कि भाजपा शासित सभी राज्य अधिक भ्रष्ट हैं, लेकिन वह जानबूझकर हमारी तमिल भूमि को बदनाम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - प्रमोद तिवारी का दावा, कहा - अगर यह फॉर्मूला सफल हुआ तो 100 सीटों पर सिमटेगी BJP
आलोचना जारी रही तो सोचना पड़ेगा
राजकुमार ने चेतावनी दी कि अगर अन्नामलाई पार्टी की आलोचना करना जारी रखते हैं और भाजपा नेतृत्व ने 'अपरिपक्व' अन्नामलाई को नहीं रोका तो भगवा पार्टी के साथ अपने गठबंधन पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।