Maharashtra Politics अजित पवार का एक और वार खुद को बताया असली एनसीपी बोले- मेरे साथ हैं सभी विधायक
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम के बीच एक बार अजित पवार ने बड़ा दांव चल दिया है। एक तरफ जहां शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी की ओर से बनाई गई सरकार को लेकर चुनौती दे रही हैं वहीं दूसरी तरफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने एक और झटका दिया है। अजित पवार ने कहा है कि मैं ही एनसीपी हूं।
जी हां अजित पवार के इस बयान ने हर तरफ सनसनी मचा दी है। अजित पवार ने इस बयान के साथ ही एक और विवाद खड़ा कर दिया है कि असली एनसीपी कौन है शरद पवार या फिर अजित पवार।
दरअसल अजित पवार अब भी दावा कर रहे हैं विधायक उनके साथ हैं। जबकि दूसरी तरफ शरद पवार दावा कर रहे हैं एनसीपी के सभी विधायक उनके साथ और वे शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।
उधर...शरद पवार ने अजित पवार के इस बयान के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से ही निष्कासित कर दिया है। शरद पवार ने कहा है कि पार्टी में किसी भी एक व्यक्ति का निर्णय नहीं चलेगा, बल्कि सबकी सहमति से काम होता है। अजित पवार ने पार्टी के नियमों का उल्लंघन किया है ऐसे में उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है।
अजित पवार का ये बयान ऐसे समय आया है जब सुप्रीम कोर्ट में सरकार बनाए जाने को लेकर मामला चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी, कांग्रेस और एनसीपी की दलीलें सुनने के बाद फैसला मंगलवार सुबह 10.30 बजे सुनाए जाने की बात कही है।
इससे ये तो तय हो गया कि महाराष्ट्र में सोमवार को फ्लोर टेस्ट नहीं होगा। बीजेपी ने जहां इसके लिए 14 दिन का समय मांगा है जबकि शिवेसना गठबंधन ने 24 घंटे में फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग की।