23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय राउत का बीजेपी पर वार, ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिये हो रही गुंडागर्दी

Maharashtra Politics शिवसेना नेता का बड़ा बयान संजय राउत ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप चंबल के डाकुओं की तरह गुंडागर्दी कर रही बीजेपी

less than 1 minute read
Google source verification
21.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासत का संग्राम हर रोज एक नया मोड़ ले रहा है। शिवसेना की तिकड़ी को झटका देने के बाद बीजेपी के सरकार बनाने की कोशिशें अब सुप्रीम दरवाजे तक पहुंच गई है। सरकार बनाने के बीजेपी के रवैये और तरीके को लेकर जहां शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने चुनौती दी है वहीं बीजेपी ने हर कदम को कानून के तहत उठाया गया बताया।

इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि हमें भारतीय जनता पार्टी ने ढाई साल का मुख्यमंत्री पद देने का वादा किया था, जिससे वह मुकर गई।

बीजेपी को झटका देने के लिए उद्धव ठाकरे करने जा रहे ये बड़ा काम

अब खबर है कि बीजेपी ने अजित पवार को 20 मंत्रालय और ढाई साल का मुख्यमंत्री पद देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अजीत पवार के साथ गए सभी विधायक वापस आ गए हैं। वापस आने वाले विधायकों ने बीजेपी की गुंडागर्दी के बारे में बताया है।
राउत ने बीजेपी के ऑपरेशन कमल को सत्ता पर काबिज होने का जरिया बताया। उन्होंने ऑपरेशन कमल के तहत बीजेपी सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और पुलिस के जरिये विरोधियों पर दबाव बनाकर उन्हें अपने पक्ष में कर रही है।
राउत ने ये भी कहा कि अगर बीजेपी को जनता बहुमत दे रही है तो फिर उसे ऑपरेशन लोटस की जरूरत क्यों पड़ रही है? बीजेपी ऑपरेशन लोटस के जरिये लोकतंत्र में गुंडागर्दी कर रही है।