राजनीति

अखिलेश यादव ने सदन में बीजेपी पर बोला हमला ,कहा -भाजपा सरकार में एंबुलेंस तब मिलती है जब पैसा वसूल लिया जाता है

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन में यूपी की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला । उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की हालत यह हो गई है कि लोगों को ठेले पर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। कंधे पर लोग लाश लेकर जा रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री छापामार मंत्री हो चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2022, 3:07 PM IST
ssssss.png
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव फोटो- (सोशल मीडिया)

लखनऊ : यूपी विधान सभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। वार पलटवार जारी है । पहले सदन में जमकर हंगामा हुआ। उसके बाद कार्यवाई शुरू हुई । सदन के नेता प्रतिपक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए तो वहीं नेता सदन सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया ।

विधानसभा में अखिलेश यादव और सीएम योगी के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहस को गई । दोनों ने एक दूसरे के वार पलटवार किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वास्थ्य मुद्दे को लेकर सीएम योगी की बात से संतुष्ट नहीं हुए तो अखिलेश अपने विधायकों के साथ सदन वॉकआउट कर गए।

भाजपा सरकार में पैसे देने पर मिलती है एंबुलेंस
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार रपर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में एंबुलेंस तब मिलती है जब पैसा वसूल लिया जाता है। हमें 102 और 108 की सेवाएं इसलिए शुरू की थी कि सही समय पर आम लोगों का इलाज हो सके।

भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है । ठेले पर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, कंधे पर लाश लेकर जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि कहा जाता है कि दिल्ली वाले मदद नहीं करते हैं। दिल्ली वालों को समझाना चाहिए कि दिल्ली की सरकार यूपी से बनती है।

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी क्यों नहीं मान लेते हैं कि यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट नही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी स्वास्थ्य सेवाओं को प्राइवेट कर देना चाहती है जिससे इलाज आम लोगों से दूर हो जाए। उन्होंने इस दौरान सपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया।

अस्पताल में स्टाफ नहीं तो भर्ती करें
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार कहती है कि अस्पतालों में स्टाफ नहीं है तो भर्ती करें। पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल में डॉक्टर उपलबध करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो मुफ्त इलाज देने का वादा करती है दूसरी तरफ सभी तरह की जांच प्राइवेट हाथों में दे रही है। एमआरआई और सिटी स्कैन हर चीज का पैसा लिया जा रहा है।

योगी ने दिया अखिलेश का जवाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा पर उपदेश कुशल बहुतेरे... इसका मतलब है कि दूसरों को उपदेश देना आसान है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में चार बार सपा की सरकार रही है लेकिन स्वास्थय व्यवस्था का बुरा हॉल कर दिया है।

यूपी में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार आया है । यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में अब तक कोरोना वैक्सीन की 38 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

Updated on:
20 Sep 2022, 3:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Punjab Election: एकता दिखाने के लिए एक गाड़ी में सवार हुए कांग्रेस के दिग्गज, AAP-BJP ने उड़ाया मजाक; कांग्रेस का पलटवार

न बाइट दी, न पोस्टर लगने दिया… स्मृति ईरानी के दौरे में ऐसा क्या हुआ? ऐसे समझीं सियासत और समीकरण

पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले