राजनीति

अमरिंदर सिंह बोले – हम मोर्चा बंदी करने यहां नहीं आए, पीएम से सही समय पर करूंगा बात

पावर ग्रिड का दस हजार करोड़ रुपए बकाया है। पीएम मोदी से इस मुद्दे पर सही समय पर बात करूंगा।
less than 1 minute read
amrinder singh
पावर ग्रिड का दस हजार रुपए बकाया है।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर धरने पर बैठे पंजाब के किसानों का समर्थन करने दिल्ली पहुंचे पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हम यहां पर मोर्चा बंदी करने नहीं आए हैं। बिजली आपूर्ति पहले की तरह बहाल करने के लिए हमारी नेशनल ग्रिड से बातचीत जारी है। हमने ग्रिड को संवैधानिक गारंटी का भरोसा दिया है। लेकिन बात नहीं बनी है। नेशनल ग्रिड का पंजाब पर 10,000 करोड़ रुपए का बकाया है। इस मामले में केंद्र का सौतेला व्यवहार वाला फैसला गलत है।

हमने पंजाब में बिजली की विकट स्थिति को लेकर राष्ट्रपति से समय मांगा जो उन्होंने नहीं दिया। अभी हमने पीएम से समय नहीं मांगा है लेकिन उचित समय पर मैं उनसे बात करूंगा। बता दें कि कानूनों को लेकर पंजाब में धरना प्रदर्शन की वजह से केंद्र ने पंजाब के लिए रेल सेवा रोक दी है। इस फैसले से वहां पर तीन से चार घंटे तक बिजली की कटौती होने लगी है।

Updated on:
04 Nov 2020 02:16 pm
Published on:
04 Nov 2020 01:59 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : मोतियाबिंद ऑपरेशन केस में अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें

कर्नाटक में 20 मंत्री पदों पर जल्द लगेगी मुहर! 3 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार के संकेत; डीके ने की सिद्धारमैया से मुलाकात

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी List

राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का किया जिक्र तो मच गया हंगामा, सरकार बोली- साबित करें