राजनीति

राम जेठमलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह, दी महा मानव की संज्ञा

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार को निधन अमित शाह वयोवृद्ध वकील राम जेठमलानी के अंतिम दर्शन को पहुंचे

less than 1 minute read
Sep 08, 2019

नई दिल्ली। देश के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। वयोवृद्ध राम जेठमलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

हालांकि अंतिम समय राम जेठमलानी अपने दिल्ली स्थित आवास पर ही थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल न्यायपालिका, बल्कि देश की सियासत को भी बड़ा झटका लगा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वयोवृद्ध वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के अंतिम दर्शन को उनके निवास स्थान पर पहुंचे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कहा कि भारत के वयोवृद्ध वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजठमलानी जी के निधन के बारे में सुनकर उनको गहरी पीड़ा हुई।

जेठमलानी न केवल एक प्रतिष्ठित वकील थे, बल्कि महा महान मानव भी हैं जो जीवन से भरा हुआ था।

आपको बता दें कि जेठमलानी ने अपने जीवन काल में देश के कई मशहूर केस भी लड़े थे। जिनमें इंदिरा गांधी हत्याकांड के दोषियों का केस, मुंबई के डॉन हाजी मस्तान आदि प्रमुख है।

वह हर्षद मेहता केस में भी लॉयर बने थे। राम जेठमलानी ने बड़े वकील के साथ राजनीति में सक्रिय रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कानून मंत्री रही।

इसके साथ ही उन्होंने 2004 में उन्होंने लखनउ सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ही खिलाफ चुनाव भी लड़ा था।

फिलहाल वह आरजेडी से राज्यसभा सांसद थे। जेठमलानी अपने कई केसों और बयानों के लिए काफी चर्चा में रहे।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस से जुड़ा था नाम
Updated on:
08 Sept 2019 01:11 pm
Published on:
08 Sept 2019 10:02 am
Also Read
View All