6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस से जुड़ा था नाम

देश के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का रविवार को निधन राम जेठमलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जेठमलानी ने अपने जीवन में देश के कई मशहूर केस भी लड़े थे
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Sep 08, 2019

ty.png

नई दिल्ली। देश के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे। राम जेठमलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

राम जेठमलानी अपने दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। जेठमलानी ने अपने जीवन काल में देश के कई मशहूर केस भी लड़े थे।

जिनमें इंदिरा गांधी हत्याकांड के दोषियों का केस, मुंबई के डॉन हाजी मस्तान आदि प्रमुख है। वह हर्षद मेहता केस में भी लॉयर बने थे।

चंद्रयान-2: ISRO सेंटर पहुंचे छात्रों से मिले PM नरेंद्र मोदी, सवालों के दिए जवाब

राम जेठमलानी ने बड़े वकील के साथ राजनीति में सक्रिय रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कानून मंत्री रही।

इसके साथ ही उन्होंने 2004 में उन्होंने लखनउ सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ही खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। फिलहाल वह आरजेडी से राज्यसभा सांसद थे।

जेठमलानी अपने कई केसों और बयानों के लिए काफी चर्चा में रहे।

इसरो के अधिकारियों का दावा- चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चांद की कक्षा में सुरक्षित

चंद्रयान-2: PM नरेंद्र मोदी से बोला बच्चा- 'देश का राष्ट्रपति बनना चाहता हूं'

2015 वह अचानक उस समय चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने एक इवेंट में देश के जाने-माने सिंगर किरोश कुमार की पत्नी और अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस लीना चंदावरकर को खुलेआम किस कर लिया था।

इसको लेकर जेठमलानी काफी विवादों में रहे थे।

हालांकि बाद में उनके बचाव में उतरीं लीना ने कहा था कि जेठमलानी ने उसने इस बात की अनुमति ली थी।