राजनीति

अमिताभ रंजन बने त्रिपुरा के नए DGP, मुख्यमंत्री बिप्लब ने दी मंजूरी

अमिताभ रंजन को बनाया गया त्रिपुरा नया पुलिस प्रमुख सीएम बिप्लब देव ने दी मंजूरी डीजीपी शुक्ला 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2020, 5:09 PM IST
83751-qqzedqskzj-1520321034.jpg

नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ रंजन को त्रिपुरा पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए अखिल कुमार शुक्ला की जगह नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग के अधिकारी ने कहा कि 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमिताभ रंजन वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत खुफिया ब्यूरो के अतिरिक्त निदेशक के रूप में तैनात हैं। अधिकारी के मुताबिक, नए डीजीपी के एक सप्ताह के भीतर नाय कार्यभार संभालने की संभावना है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का हिस्सा बनने से पहले 1998 में अमिताभ रंजन ने त्रिपुरा में पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) के रूप में काम किया था। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, जिनके पास गृह विभाग भी है ने गुरुवार रात अमिताभ रंजन को राज्य पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी।

अधिकारी के अनुसार, डीजीपी शुक्ला 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और त्रिपुरा के पुलिस प्रमुख के रूप में शामिल होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो के उपनिदेशक भी रह चुके हैं।

Updated on:
31 Jan 2020, 5:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

परिसीमन और आरक्षण: नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ

परिसीमन बिल पर समर्थन के बदले सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है शरद पवार की NCP? केंद्र में सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट पद की मांग की चर्चा

Dausa Pradhan Election Result: दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों में कौन कहां से बना प्रधान? निशा मीना ने बनाया खास रिकॉर्ड