राजनीति

कर्नाटक: कुमारस्वामी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह स्थल पर पहुंचे दिग्गज

कुमारस्वामी की ताजपोशी के लिए कर्नाटक में लगने लगा दिग्गजों का जमावड़ा, विपक्षी एकता के जरिये भगवा रथ को रोकने की तैयारी
2 min read
hd
कुमारस्वामी

नई दिल्ली: कर्नाटक में बुधवार को कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार बनने जा रही है। आज जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री (सीएम) और कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर उप-मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) की पद की शपथ लेंगे। विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह शाम 4:30 बजे होना है, लेकिन इससे पहले यहां दिग्गजों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने से पहले शपथ गृहण समारोह में सीपीएम के सीताराम येचुरी, एनसीपी के शरद पवार और सपा के अखिलेश यादव , टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और टीएमसी की ममता बनर्जी बेंगलूरु पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि मौका भले ही कर्नाटक की जमीन से कुमारस्वामी के राजतिलक का है, लेकिन इस राजतिलक के बहाने भगवा रथ को रोकने की कवायद शुरू हो गई है। कुमारस्वामी के शपथ गृहण समारोह में पहुंचे नेताओं के मुताबिक समारोह के गवाह बनने और उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए वे आए हैं। भविष्य में राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। सभी क्षेत्रीय दल एकजुट होकर मोदी सरकार को कड़ी चुनौती देंगे।

शिवसेना ने दी शुभकामनाएं
एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह पर अन्य क्षेत्रियों के दलों के साथ शिवसेना का बयान आना भी बड़ी बात है क्योंकि शिवसेना कुछ समय पहले तक एनडीए का हिस्सा रही है। बहरहाल कुमारस्वामी के शपथ गृहण समारोह को लेकर सेना के संजय राउत ने कहा है कि उन्हें इस समारोह का निमंत्रण मिला है, लेकिन पालघर में लोकसभा उपचुनाव के चलते फिलहाल शिवसेना से कोई शामिल नहीं हो पा रहा है। लेकिन हमारी शुभकामनाएं साथ हैं।

एक हफ्ते में दूसरे सीएम की शपथ
आपको बता दें कि कुमारस्वामी एक हफ्ते के अंदर कर्नाटक में शपथ लेने वाले दूसरे मुख्यमंत्री होंगे. दरअसल, बीजेपी के प्रदेश प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने 19 मई को शक्ति परीक्षण का सामना किए बगैर इस्तीफा दे दिया था। कुमारस्वामी ने कहा है कि विभागों के आवंटन पर बृहस्पतिवार को चर्चा होगी।

Published on:
23 May 2018 04:26 pm
Also Read
View All
Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Protest: मोदी सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- भड़काऊ नारे ना लगाए