
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ( AAP ) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly Election) चुनाव लड़ने का ऐलान (Declaration Of Fight) किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी वर्ष 2022 में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।
केजरीवाल ने कहा कि जनआंदोलन के जरिए 8 साल पहले उन्होंने पार्टी बनाई थी और AAP दिल्ली में 3 बार सरकार बनाने में सफल रही। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा उनकी पार्टी ने पंजाब में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका भी निभाई।
अब उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विरोधी दलों को टक्कर देती हुई दिखाई देगी। खुद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव लडे़गी।
योगी सरकार पर साधा निशाना
प्रेसवार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यूपी की योग आदित्यनाथ सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेताओं ने विकास से दूर रखा है।
केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी ने सरकार बनाई है लेकिन उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों ने अपने घर भरने के सिवाय यूपी के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया है।
दिल्ली में दी जा रही सुविधाएं गिनाईं
केजरीवाल ने दिल्ली में लोगों को दी जा रही सुविधाएं और आप सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। बिजली, पानी से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।
दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वो उत्तर प्रदेश में अभी तक नहीं मिली हैं।
लोग चाहते हैं हम चुनाव लड़ें
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में विकास देखने के बाद कई लोगों ने हमारे पास आए और हमें कहा कि AAP को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए।
केजरीवाल ने पूछे ये सवाल
उन्होंने सवाल उठाया कि यूपी के लोगों को हर काम के लिए दिल्ली क्यों आना पड़ता है? कानपुर के बच्चों को अच्छे कॉलेज के लिए दिल्ली क्यों आना पड़ता है? भारत का सबसे बड़ा राज्य सबसे बड़ा विकसित प्रदेश क्यों नहीं बन सका?
इनको दिया प्रभार
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। तब दलित समाज से आने वाले मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को चुनाव प्रभारी बनाया था। साथ ही डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान और विधायक सुरेंद्र कुमार को सह प्रभारी बनाया है।
पंचायत चुनाव से होगा ट्रायल
आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले पंचायत चुनाव के जरिए प्रदेश में अपनी जमीन तलाशने के साथ मजबूत बनाएगी।