Congress Leader Kailas Fate Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में खामगांव के पास मुंबई-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलास फाटे की कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कैलास फाटे और उनके चालक को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह महज सड़क हादसा नहीं था, इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है।