10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब के हितों के खिलाफ काम कर रही BJP, 13 साल से सिर्फ वादे कर रही पार्टी; कांग्रेस ने साधा निशाना

Punjab Election: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी पर 13 साल से वादे पूरे नहीं करने, नशे पर नियंत्रण में विफल रहने और किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 21 Oct 2026, 3:07 PM IST

Punjab Congress

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगत सिंह ने कहा कि बीजेपी पिछले 13 वर्षों से लोगों से वादे कर रही है, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने दावा किया कि बीजेपी पंजाब के हितों के खिलाफ काम कर रही है। साथ ही उन्होंने गुजरात में नशे की समस्या पर नियंत्रण को लेकर भी पार्टी के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सिंह का यह बयान मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में उनके परिवार के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच आया है। 

परविंदर सिंह के परिजनों से अमित शाह ने की मुलाकात

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात की थी। परिवार ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद देर रात सीबीआई की एक टीम मानसा पहुंची और परिवार के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की।

BJP पर परगत सिंह ने साधा निशाना

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगत सिंह ने कहा कि उन्हें परिवार की सीबीआई जांच की मांग से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने बीजेपी की ओर से किए जा रहे वादों और दिए जा रहे आश्वासनों पर सवाल खड़े किए।

परगट सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी पिछले 13 वर्षों से लगातार वादे कर रही है, लेकिन जनता उसके कामकाज और वादों की हकीकत से परिचित है।

गुजरात में नशे पर नियंत्रण को लेकर उठाए सवाल

इस दौरान परगट सिंह ने नशे के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए गुजरात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी करीब 30 वर्षों से सत्ता में है, इसके बावजूद वहां नशे की समस्या पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात और महाराष्ट्र से दवाओं के रूप में इस्तेमाल होने वाले नशीले पदार्थ पंजाब पहुंच रहे हैं।

किसानों और मजदूरों के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरा

परगट सिंह ने बीजेपी पर किसानों और मजदूरों के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन वादों का भी जिक्र किया, जिनमें लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा कराने और किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ये वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने किसान आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय आंदोलन के दौरान 700 किसानों की जान चली गई।