राजनीति

अरविंद केजरीवाल के धरने का छठा दिन, रविवार को बड़ा आंदोलन करेगी आम आदमी पार्टी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना छठे दिन भी जारी है। इसी बीच आप ने अब धरने की रणनीति को प्रदर्शन का रूप देने का फैसला कर लिया है।

2 min read
Jun 16, 2018
अरविंद केजरीवाल के धरने का छठा दिन, रविवार को बड़ा आंदोलन करेगी आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामेबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना छठे दिन भी जारी है। इसी बीच आप ने अब धरने की रणनीति को प्रदर्शन का रूप देने का फैसला कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि अगर शनिवार तक धरने पर बैठे सीएम केजरीवाल और मंत्रियों की बात नहीं मानी गई तो रविवार को आप कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करेंगे।

पीएम तक पहुंचाएंगे अपनी बात

ये भी पढ़ें

चार साल बाद जगी मोदी सरकार, चुनावी मौसम में दिया अन्ना हजारे के खत का पहली बार जवाब

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और एलजी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बावजूद केजरीवाल के साथ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन और गोपाल राय भी एलजी दफ्तर में बैठे हुए हैं। मांगे नहीं माने जाने पर रविवार की शाम 4 बजे आप कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करेंगे। पार्टी ने कहा है कि जब जनता के लिए कल्याणकारी योजानों को लागू करने की मांग एलजी अनिल बैजल को सुनाई ही नहीं दे रही है, तो अब अपनी बात पीएम तक पहुंचाई जाएगी।

राष्ट्रपति के पास जाएगी आप

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में एक चुनी हुई सरकार के अधिकारों का हनन हो रहा है। जनता और लगभग सभी विपक्षी दल हमारे साथ है। हमारा आंदोलन आगे बढ़ रहा है। जल्द ही हो सकता है हमें राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिले। हम उन्हें दिल्ली की स्थिति से अवगत कराएंगे।

क्षेत्रीय दलों ने किया मुख्यमंत्री के धरने का समर्थन

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने को देश के तमाम बीजेपी विरोधी क्षेत्रीय दलों ने समर्थन किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट में कहा कि मैं दिल्ली द्वारा अपने अधिकारों की लड़ाई को सलाम करता हूं। दिल्ली में 'आप' सरकार को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य किया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने चुनी हुई दिल्ली सरकार के साथ एकजुटता जाहिर की। वहीं बीजेपी की धुर विरोधी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, राष्ट्रीय जनता दल और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अभिनेता से राजनीति में आए कमल हासन व शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले ही समर्थन दिया है। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी केजरीवाल का समर्थन किया है।

दिल्ली सरकार की 3 मांग

केजरीवाल व उनके नेता अपनी तीन मांगों को लेकर बेमियादी अनशन पर हैं, जिनमें दिल्ली प्रशासन में काम कर रहे आईएएस अधिकारियों को उनकी हड़ताल खत्म करने का निर्देश देना और गरीबों को उनके दरवाजे पर जाकर राशन वितरित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देने व उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग शामिल है, जो चार महीनों से सरकार के काम में अड़ंगा लगा रहे हैं। आप सरकार का आरोप है कि प्रधानमंत्री के इशारे पर उपराज्यपाल प्रशानिक अधिकारियों को काम न करने को कहा है और कई योजनाओं की फाइल रोककर काम नहीं होने दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें लोकप्रिय सरकार को विफल दिखाना है।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी के प्रोफेसर, वर्चुअल क्लास में तरक्की और काबिलियत का लेक्चर
Published on:
16 Jun 2018 10:35 am
Also Read
View All