राजनीति

संसद नहीं तो विधानसभा के लिए केजरीवाल का मुफ्त मेट्रो-बस प्लान

लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी सीएम अरविंद केजरीवाल महिलाओं को मेट्रो व डीटीसी में फ्री यात्रा की करेंगे घोषणा नई योजना लागू होते ही दिल्ली की आधी आबादी को बसों और मेट्रो में मिलेगी फ्री सेवा

3 min read

नई दिल्ली। हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। यही वजह है कि दिल्ली में अगले साल (2020) की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आप सरकार बड़ी घोषणा कर दी है। दिल्ली की आप सरकार ने महिलाओं को मेट्रो और DTC बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल आज यानी सोमवार को इसकी घोषणा की।

दो से तीन महीने के भीतर यह योजना लागू

सोमवार प्रेस वार्ता कर रहे सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दो से तीन महीने के भीतर यह योजना लागू हो जाएगी। इसके लिए विभागों से प्रजेंटेशन मांगा गया है। हालांकि केजरीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से यह सब्सिडी थोपी नहीं जाएगी। जो महिलाएं सक्षम हैं, वे टिकट के साथ यात्रा कर सकतीं हैं।


















दिल्ली में कुल मतदाता 1 करोड़ 36 लाख 95 हजार 291
महिलापुरुषथर्ड जेंडर
62,35,81476,61,680647

अब मेट्रो और DTC बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा

जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार अब मेट्रो और DTC बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा देने जा रही है। हालांकि इसके पीछे सरकार की मंशा पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार महिलाओं को निशुल्क यात्रा में होने वाले DMRC के नुकसान की भरपाई भी करेगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बसों और मेट्रो में यात्रा करने वाली कुल महिला यात्रियों की संख्या 33 प्रतिशत होती है। सरकार की घोषणा के बाद महिलाओं को मिलने वाली इस सुविधा से मेट्रो पर करीब 1000 करोड़ हर साल खर्च आएगा जबकि इससे सरकार पर 200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

रोजाना 8 लाख महिलाओं को लाभ

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली मेट्रो में हर दिन औसतन 26 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। इसमें करीब 30 से 33 प्रतिशत संख्या महिलाओं की होती है। ऐसे में दिल्ली सरकार की योजना लागू होने से रोजाना 8 लाख से अधिक महिलाएं को सीधा लाभ मिल सकेगा।


















दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र
लोकसभा सीट विधानसभा सीट नगर निगम सीट
770272

दिल्ली में DTC बसों की स्थिति

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन

इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने से पहले सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)से सुझाव मांगा है। डीएमआरसी के अफसरों से महिला यात्रियों को फ्री में यात्रा कराने की प्रक्रिया के बारे में पूछा गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में आप ने दिल्ली समेत 9 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में चुनाव लड़ा था। आप ने 40 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इस चुनाव में आप को केवल एक ही सीट मिल पाई है।


















दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सीटें
लोकसभाविधानसभानगर निगम
06648
Updated on:
03 Jun 2019 03:07 pm
Published on:
03 Jun 2019 11:20 am
Also Read
View All