राजनीति

केजरीवाल का ट्वीट के जरिए भाजपा पर वार, कहा- कानून व्यवस्था के मामले में है असफल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है। केजरीवालन ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भाजपा पूरी तरह से असफल है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 6:32 PM IST
arvind kejriwal
केजरीवाल का ट्वीट के जरीए भाजपा पर वार, कहा- कानून व्यवस्था के मामले में है असफल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ने सोमवार को कहा कि भाजपा दिल्ली की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह सेे नाकाम रही है। बता दें कि यह बातें अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहीं है।

केजरीवाल का ट्वीट

केजरीवालन ने ट्वीट में लिखा, भारत की राजधानी में कानून एवं व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। भाजपा पूरी तरह से असफल साबित हुई है।'

दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र की जिम्मेदारी

बता दें कि दिल्ली की पुलिस और कानून व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार को दी गई है। केजरीवाल का यह ट्वीट उस वक्त सामने आया है जब रविवार को दिल्ली में आत्महत्या की दो-दो ख़बरे सामने आई है। पहली घटना में एक 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर पश्चिमी दिल्ली में पुलिस थाने के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी थी, जबकि एक विमान परिचारिका ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी।

दिल्ली सरकार और उप-राज्यपाल की जंग

बता दें कि दिल्ली सरकार और उप-राज्यपाल के बीच अधिकारों के टकराव के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि तीन मामलों को छोड़कर अन्य सभी मामलों में दिल्ली सरकार को प्रधानता का अधिकार है। कोर्ट ने पुलिस, लोकसेवा जैसे अन्य मामलों पर ही एलजी को हस्तक्षेप कर सकते हैं। वहीू, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस मांग को ठुकराते हुए साफ कहा कि ऐसा होना नामुमकिन है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड