राजनीति

ओवैसी ने CAA-NRC विरोधियों को बताया गांधी-आंबेडकर का सच्चा अनुयायी

आंध्र प्रदेश में CAA-NRC के खिलाफ आयोजित पहली बैठक में पहुंचे ओवैसी। अभी भी नागरिकता को लेकर जारी है ओवैसी ( AIMIM Chief Asduddin Owaisi ) समेत तमाम का विरोध।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2020, 3:37 PM IST
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

अमरावती। आंध्र प्रदेश में आयोजित नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) के खिलाफ पहली बैैठक के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के नागरिकता ( CAA and NRC ) को लेकर उठाए इस कदम को लेकर कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं दरअसल वही महात्मा गांधी और बीआर आंबेडकर के सच्चे अनुयायी हैं।

कुरनूल में रविवार को आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए ओवैसी ( AIMIM Chief Asduddin Owaisi ) ने कहा, "हमारे देश की संसद के 70 वर्षों में ऐसा पहली बार है कि इसने धर्म के आधार पर कानून बनाया। इससे पहले कभी भी धर्म के आधार पर संसद में कानून नहीं बनाया गया। यह हमारे संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के खिलाफ है।"

उन्होंने आगे कहा, "जो भी CAA A के खिलाफ आवाज उठाएगा वही गांधी और आंबेडकर का सच्चा अनुयायी होगा। जो मोदी और शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वही सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलाएगा।"

उन्होंने कहा, "मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की मार गोली। दिल पे गोली मारो क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।'

गौरतलब है कि बीते दिसंबर से दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) समेत देश भर में तमाम स्थानों पर CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।

Updated on:
10 Feb 2020, 3:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान