राजनीति

West Bengal Election 2021: टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा, भाजपा नेतृत्व पर साधा निशाना

Breaking : केंद्र का मकसद हर स्तर पर चुनाव जीतना है। देश आज विकट स्थिति में है। लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला जारी है।
less than 1 minute read
yashwant sinha
केंद्र सरकार को जनता की परवाह नहीं है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 ( West Bengal Chunav 2021 ) को लेकर में भारतीय जनता पार्टी और तृणमल कांग्रेस के बीच जारी सियासी टकराव के बीच बीजेपी के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा आज ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हो गए। टीएमसी में शामिल होने के तत्काल बाद उन्होंने बीजेपी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश विचित्र स्थिति में पहुंच गई है।

राजनीति में अभी तक हम लोग सोचते रहे कि लोकतांत्रिक मूूल्यों, भाईचारे, देश की अखंडता, सबको साथ लेकर चलने के मुद्दे कोई नहीं भटकेगा। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार को इन लोेकतांत्रिक मूल्यों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार का मकसद हर पर चुनाव जीतना है। यह स्थिति देश के लिए चिंताजनक है।

चंद्रशेखर और वाजपेयी कैबिनेट में रह चुके हैं मंत्री

बता दें कि यशवंत सिन्हा पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के कैबिनेट में मंत्री रहे। बाद में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के वित्त और विदेश मंत्री रहे। लोकसभा चुनाव 2014 के बाद उनकी नई बीजेपी नेतृत्व से नहीं बनी और उन्होंने बीजेपी का छोड़ दिया। पिछले कुछ वर्षों से यशवंत सिन्हा लगातार मोदी सरकार की जीएसटी, नोटबंदी, वित्तीय व विदेश नीतियों की आलोचना करते आए हैं।

Updated on:
13 Mar 2021 04:02 pm
Published on:
13 Mar 2021 01:08 pm