राजनीति

Amit Shah का बड़ा बयान : अर्नब के खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग इमरजेंसी की याद दिलाता है

इस मुद्दे पहली बार खुलकर सामने आए अमित शाह। मुंबई पुलिस ने अर्नब के खिलाफ नोटिस जारी किया था।
less than 1 minute read
amit shah
इस मुद्दे पहली बार खुलकर सामने आए अमित शाह।

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुंबई पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुलकर सामने आ गए हैं। अमित शाह ने गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद कहा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा सत्ता की शक्ति का इस तरह दुरुपयोग आपातकाल की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह एक गलत परंपरा की शुरुआत है। इस बयान के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में कयासबाजी का दौर जारी है।

इससे पहले महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बयान दिया था कि चाहे कोई कितना बड़ा क्यों न हो कानून अपना काम करेगा। मुंबई पुलिस इस मामले में नियमों के मुताबिक ही कार्रवाई करेगी। बता दें कि रिपब्लिक टीवी द्वारा पालघर में दो साधुओं की हत्या और बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले में अहम रिपोर्टिंग करने के बाद से वहां की सरकार नाराज है। पालघर मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने अक्टूबर में रिपब्लिक टीवी को नोटिस जारी किया था।

Updated on:
04 Nov 2020 02:25 pm
Published on:
04 Nov 2020 01:11 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : मोतियाबिंद ऑपरेशन केस में अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें

कर्नाटक में 20 मंत्री पदों पर जल्द लगेगी मुहर! 3 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार के संकेत; डीके ने की सिद्धारमैया से मुलाकात

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी List

राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का किया जिक्र तो मच गया हंगामा, सरकार बोली- साबित करें