राजनीति

Bihar Assembly Elections से पहले JDU की बड़ी कार्रवाई, मंत्री श्याम रजक को पार्टी से निकाला

Bihar Assembly Elections से पहले JDU ने श्याम रजक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखला दिया फुलवारी के MLA Shyam Rajak को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2020, 11:48 PM IST
8_6.jpg

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारीपार्टी जनता दल (युनाइटेड) में बड़ी उथल—पुथल होती नजर आ रही है। इसका एक बड़ा उदाहरण उस समय देखने को मिला जा रविवार को जेडीयू ने उद्योग मंत्री श्याम रजक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखला दिया। यही नहीं जेडीयू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्याम रजक का मंत्री पद भी छिन लिया। जेडीयू के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को फुलवारी के विधायक श्याम रजक को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की द्वारा की गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर राज्यपाल ने फैसला

इसके साथ ही रजक को मंत्रिपरिषद से भी हटा दिया गया है। बिहार राजभवन के एक आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर राज्यपाल ने फैसला लिया है कि मंत्री श्याम रजक तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद के सदस्य हटाया जाए। आपको बता दें कि बिहार की राजनीतिक गलियारे में रविवार को सुबह से ही चर्चा थी कि श्याम रजक जेडीयू छोड़कर फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो सकते हैं।हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। दरअसल, श्याम रजक कुछ दिनों से पार्टी में उपेक्षा का सामना कर रहे थे, जिससे वह खासे नाराज चल रहे थे। माना जा रहा है कि वह सोमवार या मंगलवार को राजद में शामिल हो सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक घटना


वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले की गई यह कार्रवाई एक बड़ी राजनीतिक घटना मानी जा रही है। रजक के जेडीयू छोड़ने के फैसले की चर्चा से पार्टी की ओर से मान-मनौव्वल का दौर भी शुरू हुआ, लेकिन रजक अपने फैसले पर अटल रहे। यही वजह है कि इससे पहले श्याम रजक पार्टी छोड़ते, जेडीयू ने ही उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया। आपको बता दें कि रजक साल 209 में राजद सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जिसके बाद वह पार्टी छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए थे। रजक राजद में लालू प्रसाद के करीबी नेताओं में से माने जाते हैं। वह राजद के ही टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे और फिर मंत्री बने थे।

Updated on:
16 Aug 2020, 11:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए