दरअसल, चंद्रशेखर बिहार की राजनधानी पटना में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की उन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां उसकी पकड़ है। इस बीच उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बिहार के सभी सीटों पर चुनाव की जोरदार तैयारी में जुटी है। चंद्रशेखर इस बीच नीतीश सरकार पर भी निशाना साधना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में झूठ का बोलबाला है, लेकिन अब यह सब नहीं चल पाएगा। बिहार का आज भी लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा बाढ़ में समाया हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां रोजगार की बड़ी समस्या है।