राजनीति

Bihar Assembly Election: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की अपील- जरूर डालें वोट, रखें Covid 19 की सावधानियां

Bihar Assembly Election पहले चरण के मतदान के बीच BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की अपील जरूर करें अपने मताधिकार का प्रयोग, रखें Covid 19 की सावधानियां

less than 1 minute read
Oct 28, 2020
BJP President JP Nadda
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) के पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच तमाम दिग्गज नेता लोगों से अपने मताधिकार के इस्तेमाल की अपील कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda ) ने भी बिहार की जनता से खास अपील की है।

जेपी नड्डा ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। आपका मत ही लोकतंत्र में आपकी सबसे बड़ी ताकत है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि कोविड संबंधी सावधानियों का ध्यान रखते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में जरूर हिस्सा लें।

जेपी नड्डा ने भी पीएम मोदी की उस अपील को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था, पहले मतदान, फिर जलपान।
आपको बता दें कि बिहार के 16 जिलों की 71 सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी है। 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2 करोड़ मतदाता करेंगे। शाम तक सभी की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

Published on:
28 Oct 2020 08:46 am