राजनीति

Bihar : महागठंधन की जीत हुई तो देश में दूसरी बार एक ही फैमिली से बनेगा तीसरा मुख्यमंत्री

अभी तक केवल अब्दुल्ला परिवार के नाम है ये रिकॉर्ड। लालू परिवार के पास इस क्लब में जुड़ने का आज सुनहरा मौका।
less than 1 minute read
lalu family
अभी तक केवल अब्दुल्ला परिवार के नाम है ये रिकॉर्ड।

नई दिल्ली। देशभर के लोगों की नजर आज बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर है। एक्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो महागठबंधन की जीत लगभग तय है। अगर ऐसा हुआ तो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक ही परिवार से तीसरा सीएम बनने का तमगा हासिल करेंगे। साथ ही लालू का परिवार ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाला देश का दूसरा परिवार होगा।

अभी तक अब्दुल्ला फैमिली के नाम है रिकॉर्ड

बता दें कि भारत में परिवारवाद की राजनीति कोई नई बात नहीं है। ऐसा इसलिए कि इससे पहले शेख अब्दुल्ला कई बार जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके बाद फारूक अब्दुल्ला को मुख्यमंत्री की कुर्सी अपने पिता से विरासत में मिली और वे 1982 से कई बार मुख्यमंत्री बने। फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने भी 2009 से 2015 के बीच जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी। इस तरह अब्दुल्ला परिवार ने एक ही फैमिली से 3 सीएम देने का पहली बार रिकॉर्ड बनाया था।

Updated on:
10 Nov 2020 07:29 am
Published on:
10 Nov 2020 07:22 am
Also Read
View All
UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

Jaipur Re-poll Result Reaction : पुनर्मतदान में जयपुर में 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, भाजपा पर बरसे डोटासरा-जूली, कही बड़ी बात

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट’, अशोक गहलोत ने यूपीआई पर MDR चार्ज पर जनता को किया सचेत

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा