राजनीति

बिहार: Farmer Protest का समर्थन करना विपक्षी दलों पर पड़ा भारी, तेजस्वी समेत 19 नेताओं के खिलाफ FIR

पटना पुलिस ने राजद नेता तेजस्वी यादव समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है किसान आंदोलन के समर्थन में विपक्षी दलों के नेताओं ने पटना के गांधी मैदान में पदर्शन किया था

2 min read
बिहार: Farmer Protest का समर्थन करना विपक्षी दलों पर पड़ा भारी, तेजस्वी समेत 19 नेताओं के खिलाफ FIR

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार में किसानों के समर्थन में विपक्षी दलों द्वारा की गई रैली को लेकर पटना पुलिस ने राजद नेता तेजस्वी यादव समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आपको बता दें कि किसान आंदोलन के समर्थन में विपक्षी दलों के नेताओं ने पटना के गांधी मैदान में पदर्शन किया था। इसी क्रम में बिहार पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन करने को लेकर इन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित 19 लोगों को नामजद

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि दंडाधिकारी राजीव दत्त वर्मा के लिखित बयान के आधार पर गांधी मैदान में दर्ज प्राथमिकी में विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, रमई राम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित 19 लोगों को नामजद तथा कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं, गांधी मैदान के थाना प्रभारी रंजीत वत्स की मानें तो सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कर फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना कार्यक्रम

आपको बता दें कि बिहार पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से पहले पहले राजद की ओर से शनिवार को पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। इससे पहले की राजद कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते, जिला प्रशासन ने गांधी मैदान को सील कर दिया। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि गांधी मैदान धरना स्थल नहीं है।

राजद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा और वो गांधी मैदान के गेट नंबर 4 के पास धरने पर बैठ गए। इसके बाद प्रशासन ने गांधी मैदान का छोटा गेट खोल दिया। तब कहीं जाकर तेजस्वी यादव सहित कई नेता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे।

ये भी पढ़ें

किसानों का ऐलान- अगर सरकार ने नहीं मानी मांगें, तो मजबूरी में उठाना होगा यह कदम
Updated on:
05 Dec 2020 10:52 pm
Published on:
05 Dec 2020 10:45 pm
Also Read
View All