
नई दिल्ली। रालोसपा की ओर से शिक्षा में सुधार की मांग को लेकर निकाले गए आक्रोश मार्च में पार्टी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर हुई लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़े हुए है। पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी के विरोध में रोलासपा ने बिहार में बंद सोमवार को बंद बुलाया है। वहीं, रालोसपा के सोमवार को एक दिवसीय बिहार बंद का आवागमन पर प्रतिकूल असर देख जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर सड़कों पर जाम लगा दिया है। जिससे कई क्षेत्रों में आवगमन ठप देखा गया। इस बंद का महागठबंधन के अन्य दलों ने भी समर्थन किया है।
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर मार्ग अवरुद्घ कर
पुलिस के अनुसार, बंद समर्थक सोमवार को पटना के डाक बंगला चौराहे और हड़ताली मोड़ पर उतर गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर मार्ग अवरुद्घ कर दिया। डाकबंगला पर भी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और रालोसपा के कार्यकर्ता पहुंचे और लाठीचार्ज के विरोध में सरकार के विरोध में नारेबाजी की। आपको बता दें कि मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई थी। इस दौरान पुलिस लाठीचार्ज में रालोसपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे।
पटना की अधिकांश दुकानें खुली हुई दिखीं
हालांकि इस दौरान हालांकि पटना की अधिकांश दुकानें खुली हुई दिखीं। इधर, बक्सर में बंद समर्थकों ने रेल पटरी को जाम कर प्रदर्शन किया। नालंदा, आरा और सुपौल में भी बंद समर्थक सड़कों पर उतरे और आग जलाकर सड़क जाम कर दी। आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा पर हुए लाठी चार्ज के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। वहीं, महागठबंधन में शामिल पार्टियों ने इसके लिए राज्य सरकार की निंदा की है।