राजनीति

पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा हुआ रद्द

पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा हुआ रद्द
2 min read
yogi
पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा हुआ रद्द

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य को बड़ा झटका लगा है। उनका पश्चिम बंगाल दौरा रद्द हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पश्चिम बंगाल में होने वाली रैली को पश्चिम बंगाल सरकार ने इजाजत नहीं दी है। इस बारे में यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है।


बताया गया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से रविवार को होने वाली चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ की रैली को मना कर दिया गया है। दरअसल यहां चॉपर उतराने की इजाजत ना मिलने के कारण उनका दौरा रद्द हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के चॉपर को भी उतारने की इजाजत नहीं दी गई थी, जिसके चलते उनकी रैली भी रद्द हो गई थी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पश्चिम बंगाल में चार रैलियां प्रस्तावित हैं। आज यानी 3 फरवरी को योगी की पुरुलिया और बांकुरा में दो रैली होनी थीं। हालांकि इसे लेकर सरकार ने इजाजत नहीं दी। इसके अलावा 5 तारीख को रायगंज और दिनाजपुर जिले के बालूरघाट में रैली प्रस्तावित है।

चॉपर पॉलिटक्स
इससे पहले भी राज्य सरकार ने झारग्राम में भाजपा अध्यक्ष के हेलिकॉप्टर को उतारने की इजाजत नहीं दी गई थी। यही नहीं राज्य सरकार ने इससे पहले मालदा में भी अमित शाह के हेलीकाप्टर को उतारने की मंजूरी नहीं दी थी। हालांकि बाद में राज्य सरकार ने उन्हें एक निजी होटल में इसके उतरने के मंजूरी दी थी। अमित शाह ने अपनी रैलियों में राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला था। शनिवार को भी राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली थी। जिसमें लाखों की तादात में लोग पहुंचे थे। ठाकुरगंज में प्रधानमंत्री ने कहा था कि भीड़ देखकर समझ आ रहा है कि दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई है।

Published on:
03 Feb 2019 12:30 pm