राजनीति

कर्नाटक हार से सबक लेकर ‘मिशन-2019’ में जुटी भाजपा, राज्य की 25 लोकसभा सीट जीतना लक्ष्य

कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता डॉ. वमन आचार्य ने बताया कि अब उनका पूरा फोकस 2019 के आम चुनावों पर लगा है।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 2:27 PM IST
news
कर्नाटक: कुमारस्वामी की पत्नी ने लिखी थी जेडीएस की जीत की पटकथा

बेंगलुरू। कर्नाटक में बनने जा रही कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन की सरकार को लेकर भाजपा का बड़ा बयान सामने आया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि कर्नाटक की सरकार लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी और बहुत जल्द धराशायी हो जाएगी। यही नहीं भाजपा नेता ने कर्नाटक की राजनीति से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हमारा फोकस और 2019 में होने वाले आम चुनावों पर है।

लोकसभा चुनाव पर ध्यान केन्द्रित

दरअसल, यह बयान कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता डॉ. वमन आचार्य की ओर से आया है। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान आचार्य ने कहा कि हम कर्नाटक सरकार को गिराने की योजना नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक मे कुमारस्वामी की सरकार कुछ ही महीनों तक चल पाएगी और खुद ही गिर जाएगी। ऐसे में हमारा पूरा ध्यान आगामी लोकसभा चुनावों पर केन्द्रित है। भाजपा नेता ने कहा कि हम राज्य में 28 में से 25 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

कुमारस्वामी 23 को लेंगे सीएम पद की शपथ

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेडीएस ने 224 में से 117 सीट हासिल की हैं, जबकि भाजपा को 104 सीटों पर जीत मिली है। ऐसे में राज्य में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन वाली सरकार बनने जा रही है। बुधवार को जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा सदन में शक्ति परीक्षण के दौरान अपना बहुमत साबित करने में असफल रही। इसके बाद से आरोप लग रहे थे कि भाजपा कर्नाटक में बनने जा रही सरकार में बाधा डाल रही है। भाजपा की ओर से आया ताजा बयान इन आरोपों के स्पष्टीकरण के रूप में देखा जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला