राजनीति

Delhi Excise Case: अनुराग ठाकुर ने बताई मनीष सिसोदिया के नाम की नई स्पेलिंग, बोले- घोटाले के बाद अब डिप्टी सीएम लिखेंगे Money Shh

दिल्ली में शराब नीति को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं। दोनों दलों की ओर से नेता बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आप पर तीखा हमला बोला।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2022, 2:01 PM IST
BJP Leader Anurag Thakur Attack On Aam Aadmi Party Ask Many Question To Manish Sisodia Aand Arvind Kejriwal
BJP Leader Anurag Thakur Attack On Aam Aadmi Party Ask Many Question To Manish Sisodia Aand Arvind Kejriwal

दिल्ली शराब नीति में गड़बड़ी के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड ने इस मामले को सियासी रंग में रंग दिया है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सीबीआई रेड के बाद मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि असली मुद्दा शराब नीति नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता है जिससे बीजेपी घबरा गई और आप नेताओं पर झूठे आरोप लगा रही है। वहीं मनीष सिसोदिया के आरोपों के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आप पर तीखा हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि शराब नीति के घोटाले के बाद अब मनीष सिसोदिया ने अपने नाम की स्पेलिंग बदल देंगे। अब वे लिखेंगे Money Shh...यानी कमाई करो और चुप रहो। जनता को पीठ दिखाओ, जनता को सवालों का जवाब मत दो। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने आप नेताओं से कई सवाल भी किए।


अनुराग ठाकुर ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार रेवड़ी की सरकार भी है और बेवड़ी सरकार भी है। क्योंकि जिस तरह से इनके भ्रष्ट नेताओं ने कहा कि हमें कोविड से लेना देना नहीं है, फिर शराब वालों से क्या लेना देना था इसका जवाब दे दो?

शराब माफियाओं को बिना किसी के अप्रूवल के 144 करोड़ वापस क्यों दिया। दिल्ली की जनता की मेहनत का पैसा शराब माफियाओं को मिलीभगत के चलते मनीष सिसोदिया ने दिया।

यह भी पढ़ें - सीबीआई रेड के बाद बोले मनीष सिसोदिया, असली मुद्दा शराब नीति नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता है

शराब घोटाले को बाकी बातों से बचने का प्रयास ना करें। आम आदमी पार्टी के नेता सच्चाई से भागते हैं, ये जिम्मेदारी से भागते ये सवालों से भागते हैं। अब ये जनता से भी दूर भागेंगे। जब प्रेस वाले उनके सवाल पूछते हैं तो ये लोग उलटे पांव भाग जाते हैं।

इन सवालों का जवाब दें मनीष सिसोदिया


अनुराग ठाकुर ने कहा कि, मनीष सिसोदिया आपकी शराब नीति ठीक थी तो वापस क्यों ली? चोर को दाढ़ी में तिनका दिखा तो चोर ने दाढ़ी मुंडवा दी। ऐसे ही अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब नीति
मैन्यूफेक्चरिंग कंपनियों को रिटेल में देने की अनुमति नहीं थी तो आपने क्यों दी? कार्टल कंपनियों को शराब बेचने का ठेका क्यों दिया? ये भी भी बताएं ब्लैक लिस्टेट कंपनियों को भी आपने ठेका दिया या नहीं।

25 अक्टूबर को दिल्ली एक्साइज डिपार्टमेंट ने ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को नोटिस दिया तो आम आदमी पार्टी ने क्या कार्रवाई की।


बीजेपी दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर लगातार बड़े घोटाले का आरोप लगा रही है। बीजेपी का कहना है कि मनीष सिसोदिया ने शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए शराब नीति में बदलाव किया। यही नहीं बीजेपी ने ये भी आरोप लगाया है कि, कोरोना काल में आम आदमी पार्टी को लोगों की नहीं बल्कि शराब माफियाओं की चिंता थी। बीजेपी ने आबकारी नीति में 140 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप लगाया है।

Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार का ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, मॉक संसद में राहुल गांधी बोले: यह विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक ह​थियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात