राजनीति

रविशंकर प्रसाद का बड़ा बयान, शाहीन बाग में बैठे हैं टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग

Union Minister Ravi Shankar prasad का बड़ा बयान Shaheen Bagh में हो रहे प्रदर्शन जताई नाराजगी कांग्रेस और आप पर बोला तीखा हमला
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jan 2020, 9:39 AM IST
Ravi Shankar prasad
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग ( Shaheen bagh ) में पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा वक्त से चल रहे प्रदर्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) को लेकर हो रहे विरोध पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि शाहीन बाग में भारत को तोड़ने वाले बैठे हैं। ये टुकड़े-टुकड़े गैंग है।

ये विरोध CAA का विरोध नहीं है, ये नरेंद्र मोदी का विरोध है।

प्रसाद ने ये भी कहा कि हम कई बार बोल चुके हैं कि सीएए किसी की नागरिकता नहीं छीनता है। इस देश का हर मुस्लिम नागरिक इज्जत के साथ इस देश में रहता है और रहेगा।

हमने सीएए को लेकर जितनी भी लोकतंत्र की प्रक्रिया है उसका पालन किया बावजूद आप लोग धरने पर बैठे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा लोगों के शांतिपूर्ण बहुमत को दबाने के लिए शाहीन बाग में सबकुछ किया जा रहा है। इसको उजागर करना बहुत जरूरी है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी और केजरीवाल दोनों ही इस मसले पर कुछ नहीं बोल रहे। लेकिन उनके नेता लगातार शाहीन बाग जाकर समर्थन कर रहे हैं। फिर चाहे वो मणिशंकर अय्यर हों या फिर मनीष सिसोदिया।

रविशंकर प्रसाद ने ये भी कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के चलते लाखों लोग ऐसे हैं जिनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें, जो दफ्तर नहीं जा पा रहे हैं? जिनकी दुकाने बंद हैं उनकी शांत आवाज केजरीवाल और सिसोदिया को क्यों नहीं सुनाई देती?

Updated on:
28 Jan 2020, 9:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल