राजनीति

गुजरात हिंसा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, राहुल गांधी को नीतियों की समझ नहीं- संबित पात्रा

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है।
2 min read
bjp
संबित पात्रा बोले- इच्छाधारी हिंदू हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

नई दिल्ली: गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों को लेकर राजनीतिक दलों में ब्लेम गेम जारी है। इस सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगा दी। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कई राज्यों में कांग्रेस ने हिंसा भड़काने का काम किया है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर पहले हमले करवाए और फिर निंदा कर रहे हैं। गुजरात में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता इस मुकदमे में गिरफ्तार हुए हैं। पात्रा ने कांग्रेस पर ब्लेम करते हुए कहा कि कर्नाटक में लिंगायत, अवॉर्ड वापसी जैसे मुद्दे के पीछे सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। पाटीदार आंदोलन और भीमाकोरा गांव हिंसा के पीछे भी कांग्रेस का हाथ है।

राहुल गांधी पर भाजपा ने साधा निशाना

संबित पात्रा यही नहीं रुके। उन्होंने राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लिया। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को बांटने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की नीतियों की समझ नहीं है। कुछ भी बोलते रहते हैं। भाजपा ने कहा कि गुजरात में अल्पेश ठाकुर ने हिंसा भड़काई। अल्पेश कांग्रेस के विधायक ही नहीं राहुल गांधी के चहेते भी हैं। पात्रा ने कहा कि आरोपी अल्पेश ठाकुर को राहुल गांधी तत्काल रूप से पार्टी से निष्कासित करें।

गुजरात के उद्योग-धंधा ठप

उत्तर भारतीयों के पलायन से सीधा असर गुजरात के उद्योगों पर पड़ा है। यहां पर कई फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर हैं। गुजरात में बड़ी संख्या में यूपी, बिहार के लोग काम करते हैं, लेकिन गैर गुजरातियों के साथ हो रही मार-पीट और जानलेवा हमले उनके अंदर डर पैदा कर दिया है और इसका सीधा असर यहां के उद्योग धंधों और व्यापार पर पड़ता दिख रहा है। अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। चार दिन में उत्तर भारतीयों पर 42 से ज्यादा हमले होने की खबर है आक्रोश का असर मेहसाणा, साबरकांठा, अहमदाबाद, अरावली, पाटण, गांधीनगर जिलों में सबसे ज्यादा देखने को मिला है।

Updated on:
09 Oct 2018 05:53 pm
Published on:
09 Oct 2018 05:53 pm
Also Read
View All
Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

PM मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद नेहा बोरा की आई प्रतिक्रिया, बोलीं- आज निशु को निशाना बनाया, कल आपके बच्चों की बारी हो सकती है

शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी! अस्पताल कर्मचारी को पीटा, घायल ‘गोविंदा’ के बिल को लेकर हुआ था विवाद