28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले पर बनारस में जबरदस्त आक्रोश, कांग्रेस ने PM को ठहराया जिम्मेदार
Play video

गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले पर बनारस में जबरदस्त आक्रोश, कांग्रेस ने PM को ठहराया जिम्मेदार

कांग्रेस ने आजाद पार्क में दिया धरना, पीएम पर लगाए क्षेत्रीयता को बढ़ावा देने का आरोप। कहा जो 70 साल में नहीं हुआ वह अब सच में हो रहा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 9 Oct 2018, 5:13 PM IST

वाराणसी. गुजरात में पिछले कई दिनों से उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले का बनारस में जबरदस्त विरोध हो रहा है। गैर भाजपा संगठनों ने एक तरह से प्रधानमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। मोदी विरोधी पोस्टर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जगह-जगह वो पोस्टर दीवारों पर चस्पा किए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने आजाद पार्क में धरना दिया और इस पूरे प्रकरण के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदारा ठहराया।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की एक तरफ जहां पीएम मोदी देश की एकता और अखंडता के ढिढोरे पीटते हैं। एकीकरण का नारा देते हैं। सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया। उधर आलम यह है कि उन्हीं के गृह प्रदेश में जहां उन्हीं की सरकार है वहां उत्तर भारतीयों लगातार हमले हो रहे हैं। लोग जान बचा कर भागने को विवश है। महिलाओं और लड़कियों के साथ गुजरात में अभद्रता की जा रही है। मासूमों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र की ओर से गुजरात सरकार पर अब तक कोई कार्रवाई न करना यह साबित करता है कि इस पूरे घटनाक्रम में कहीं न कहीं केंद्र सरकार भी परोक्ष रूप से शामिल है। खास तौर पर पीएम का कड़ा एक्शन न लिया जाना यह दर्शाता है कि वहां एक बार फिर से फासिस्ट ताकतों ने सिर उठा लिया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद के 70 सालों में गुजरात में ऐसा कभी नहीं हुआ जो इस भाजपा सरकार के कार्यकाल में हो रहा है। ये देश को तोडने वाली ताकते हैं, ये फिरकापरस्त ताकते हैं। इनका देश, देशवासियों से कोई सरोकार नहीं। ये केवल देश को तोडने में जुटे हैं।

इस मौके पर कांग्रेसजनों ने लोगों को एक जुट करने का संकल्प लिया। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन उत्तर भारतीयों ने अपना मत और समर्थन देकर के एक जिस गुजराती को देश का प्रधानमंत्री बनाया, आज उन्हीं के गुजरात में उत्तर भारतीयों को जिस बेरहमी से मारपीट और प्रताड़ित कर पलायन को मजबूर किया जा रहा है निश्चित रूप से देश के लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत है।

धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्र, प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक रहे अजय राय, वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, अरविंद किशोर राय, सतीश चौबे, राम सुधार मिश्र, पूनम कुंडू, मीरा तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने किया जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष सीता राम केशरी ने किया।