राजनीति

Sushant Singh Rajput Case के बीच BJP ने देवेंद्र फडणवीस को सौंपी अहम जिम्मेदारी, बनाए गए Bihar Election के प्रभारी

BJP ने Maharashtra के पूर्व CM Devendra Fadanvis को सौंपी अहम जिम्मेदारी Sushant Singh Rajput Case के बीच में बनाए Bihar Assembly Election के प्रभारी बिहार में होने वाली आगामी चुनाव में देखेंगे पार्टी के काम काज
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2020, 4:15 PM IST
BJP Made devendra Fadanvis bihar election in charge
बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को बनाया बिहार चुनाव का प्रभारी

नई दिल्ली। बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Election ) का समय नजदीक आ रहा है। राजनीतिक दलों की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं। इसी कड़ी में भी भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) को बिहार के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

दरअसल बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले ( Sushant Singh Rajput Case ) को लेकर पिछले कुछ दिनों में बिहार की राजनीति काफी गर्माई हुई है। इसका सीधा असर महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि इसी वजह से बीजेपी ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को बिहार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि इस मुद्दे पर बीजेपी अपनी पैनी नजर रख सके।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस बिहार के चुनावी प्रभारी बनाए गए हैं। यानी वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का कामकाज देखेंगे। हालांकि इसको लेकर अभी पार्टी की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि फडणवीस बिहार चुनाव में सुशांत सिंह राजपूत केस भुनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

ये है बड़ी वजह
दरअसल महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस सुशांत सिंह राजपूत मामले में महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर लगातार दबाव बनाते रहे हैं। ऐसे में राजनीति गलियारों में ये चर्चा है कि इसी वजह से बीजेपी को लगता है कि फडणवीस बिहार विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे को लेकर पार्टी के पक्ष में माहौल बना सकते हैं।

हालांकि पार्टी नेता इस थ्योरी को गलत बता रहे हैं। बीजेपी नेताओं की मानें तो देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी के कद्दावर नेता है और उन्होंने महाराष्ट्र में पार्टी को अलग मुकाम दिया है, ऐसे में वे बिहार में भी पार्टी के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के चलते सुशांत सिंह राजपूत मौत का मामला काफी चर्चा में है। यही वजह रही है कि बिहार के तकरीबन हर नेता ने इस मुद्दे पर अपनी दखल अंदाजी जरूर दिखाई फिर वो राजद नेता तेजस्वी यादव हों यार फिर एलजेपी नेता चिराग पासवान। सीएम नीतीश कुमार से लेकर सुब्रमण्यम स्वामी तक हर कोई इस केस लेकर सिर्फ इसलिए संजीदा है क्योंकि बिहार के लोगों का सुशांत केस से लगाव बढ़ता जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
‘अब चुप बैठने का वक्त नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी’, विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का बड़ा बयान

Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

India ब्लॉक का मॉक संसद खत्म, राहुल गांधी से लेकर किस विपक्षी नेता ने क्या कहा? यहां जानें

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी