राजनीति

भाजपा सांसद का बड़ा बयान, टेस्ट कराने पर जिन्ना से मैच करेगा ओवैसी का डीएनए

राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने खोला मोर्चा। CAA-NRC के खिलाफ बोलने पर ओवैसी के खिलाफ दिया बयान। ओवैसी ने कुरनूल में CAA-NRC के विरोधियों को बताया था गांधी प्रेमी।
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2020, 6:05 PM IST
BJP MP Harnath Yadav
BJP MP Harnath Yadav

नई दिल्ली। सरकार के खिलाफ बयानबाजी के लिए मशहूर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद ने निशाना साधा है। भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव (Harnath Singh Yadav) ने सोमवार को कहा कि अगर ओवैसी का डीएनए टेस्ट कराया जाए तो वह पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) से संबंधित निकलेंगे।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भाजपा सांसद यादव ने मीडिया से कहा, "अगर परीक्षण कराया जाए तो ओवैसी का डीएनए जिन्ना से मैच करेगा। यह वह नहीं बोलते बल्कि जिन्ना की आत्मा है जो यह बयान देती है। और अगर जहां तक दस्तावेज CAA-NRC के लिए) दिखाने का मामला है तो उनके पास करोड़ों रुपये हैं। यह गरीब लोग हैं जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही योजनाओं को पाने के लिए कागजात दिखाने पड़ते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "यह सभी बयान सतही हैं। ओवैसी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाने चाहिए।"

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में आयोजित नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) के खिलाफ पहली बैैठक के दौरान ओवैसी ने प्रदर्शनकारियों को महात्मा गांधी और बीआर आंबेडकर का सच्चा अनुयायी करार दिया था।

कुरनूल में रविवार को आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए ओवैसी ( AIMIM Chief Asduddin Owaisi ) ने कहा, "हमारे देश की संसद के 70 वर्षों में ऐसा पहली बार है कि इसने धर्म के आधार पर कानून बनाया। इससे पहले कभी भी धर्म के आधार पर संसद में कानून नहीं बनाया गया। यह हमारे संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के खिलाफ है।"

उन्होंने आगे कहा, "जो भी CAA के खिलाफ आवाज उठाएगा वही गांधी और आंबेडकर का सच्चा अनुयायी होगा। जो मोदी और शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वही सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलाएगा।"

उन्होंने कहा, "मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की मार गोली। दिल पे गोली मारो क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।

Updated on:
10 Feb 2020, 6:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान