राजनीति

BJP सांसद हरिद्वार दुबे का निधन, छात्र राजनीति से शुरुआत कर कल्याण सिंह सरकार में बने वित्त मंत्री

BJP MP: हरिद्वार दुबे के बेटे प्रांशु दुबे ने बताया कि रविवार को वे बिल्कुल ठीक थे। अचानक हार्ट में दर्द होने की शिकायत पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ देर बाद ही उनकी सांसें थम गईं।
2 min read
Jun 26, 2023
 bjp-mp-hirdwar-dubey-passed-away-started-with-student-politics
भाजपा के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का आज सुबह निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले कर गए। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मूल रूप से बलिया के रहने वाले हरिद्वार दुबे ने आगरा में अपनी राजनीति शुरू की। उन्होंने छात्र राजनीति से सफर शुरु कर कल्याण सिंह सरकार में वित्त राज्य मंत्री भी बने। आगरा में पार्टी के लिए उनके काम को देखकर भाजपा ने उन्हें 2013 में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे।

कल्याण सिंह सरकार में बने मंत्री
हरिद्वार दुबे के बेटे प्रांशु दुबे ने बताया कि रविवार को वे बिल्कुल ठीक थे। अचानक हार्ट में दर्द होने की शिकायत पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ देर बाद ही सांसें थम गईं। छावनी के दो बार के पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री हरिद्वार दुबे 2020 में राज्यसभा सदस्य बने थे। वे कल्याण सिंह सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे थे। सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक रहे हैं।

बलिया के रहने वाले थे भाजपा सांसद
राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे पूर्वांचल के बलिया के रहने वाले थे। लेकिन उन्होंने आगरा में अपनी राजनीतिक पारी शुरू की। उनके अलावा उनके परिवार भी भाजपा से जुड़ा हुआ है। उनके भाई गामा दुबे भी भाजपा के बड़े नेता हैं।

कुछ यूं रहा राजनीतिक सफर
मूल रूप से बलिया के रहने वाले हरिद्वार दुबे लंबे समय से आगरा में राजनीति कर रहे हैं। 1969 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री बन आगरा आए थे। तभी से यहां की राजनीति में सक्रिय रहे। 1983 में वे महानगर इकाई के मंत्री बने। इसके बाद महानगर अध्यक्ष बने। 1989 में छावनी से पहली बार चुनाव लड़ा और जीते। 1991 का भी चुनाव जीते। कल्याण सिंह की सरकार में संस्थागत वित्त राज्य मंत्री बनाया गया। 2005 में वह खेरागढ़ विधानसभा से उपचुनाव लड़े, जिसमें हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2011 में प्रदेश प्रवक्ता और 2013 में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।

ये भी पढ़ें: PM मोदी: 9 साल में मिला 13 विदेशी सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सबसे ज्यादा मुस्लिम देशों ने किया सम्मानित: देखे तस्वीरें

CM योगी ने जताया दुख
भाजपा सांसद के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदना प्रकट की हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

Published on:
26 Jun 2023 10:57 am