राजनीति

मह​बूबा के बयान पर भड़के भाजपा नेता, तुम एक सलाउद्दीन पैदा करोगे तो हम 10 भगत सिंह भेजेंगे

भाजपा नेता ने महबूबा पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘अगर आप एक सलाउद्दीन पैदा करोगे, तो हम उसके जवाब में जम्मू से 10 भगत सिंह भेजेंगे।’
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 2:55 PM IST
news
fgfgfdgf

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के सलाउद्दीन को लेकर आए बयान ने सियासी घमासान मचा दिया है। पीडीपी प्रमुख के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। भाजपा नेता वीणा गुप्ता ने महबूबा पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, ऐसे में उनको अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

भाजपा नेता ने महबूबा पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘अगर आप एक सलाउद्दीन पैदा करोगे, तो हम उसके जवाब में जम्मू से 10 भगत सिंह भेजेंगे।’ आपको बता दें कि जम्मू और कश्मीर में सरकार गिरने के बाद पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने हाल ही में बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि है कि अगर कोई पीडीपी को तोड़ने का प्रयास करेगा तो घाटी में न जाने कितने सलाउद्दीन और यासीन मलिक पैदा हो जाएंगे।

महबूबा के इस बयान खिलाफ भाजपा में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा नेता ने महबूबा की गिरफ्तारी की भी मांग की है। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अयुद्ध नाथ ने सलाउद्दीन को लेकर दी गई धमकी को गंभीरता से लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में महबूबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आपको बता दें कि इससे पहले भी भाजपा नेताओं ने पूर्व सीएम महबूबा के बयान की जमकर आलोचना की थी।

बता दें कि इससे पहले राज्य के पूर्व सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने महबूबा पर निशाना साधा था। उमर ने कहा था कि पीडीपी टूटने पर आतंकवाद बढ़ने की धोंस दे रही महबूबा काफी हताश नजर आ रही हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि महबूबा को शायद मालूम नहीं कि उनके कथित सबसे अच्‍छे शासन के दौरान आतंकवाद ने फिर से सिर उठा लिया है। यही नहीं उमर ने यह भी विश्वास दिलाया कि अगर पीडीपी टूटती भी है तो कुछ नहीं होने वाला।

Updated on:
15 Jul 2018, 2:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड