पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने यह भी कि देश में इस समय अल्पसंख्यकों के लिए असहजता का माहौल है, जिसको दूर किया जाना चाहिए। वहीं, तीन तलाक को अंसारी ने गैर-इस्लामिक करार दिया है और इसको एक सामाजिक कुरीति बताया है। हालांकि उन्होंने कहा कि तीन तलाक वाले मामले में अगर पति को जेल हो जाती है तो उसकी पूर्व पत्नी के लिए कमाई का कोई साधन शेष नहीं रह जाएगा।