2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हिन्दू पाकिस्तान’ को लेकर शशि थरूर का भाजपा को करारा जवाब, हिन्दू राष्ट्र पर स्पष्ट करे स्थिति

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि अगर भाजपा हिन्दू राष्ट्र कॉंसेप्ट में विश्वास नहीं करती तो उसे यह आॅन रिकॉर्ड कहना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Shashi Tharoor

'हिन्दू पाकिस्तान' को लेकर शशि थरूर का भाजपा को करार जवाब, हिन्दू राष्ट्र पर स्पष्ट करे स्थिति

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर का 'हिन्दू पाकिस्तान' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता के बयान को लेकर आ रही तमाम प्रतिक्रियाओं के बीच थरूर ने भापजा को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि अगर भाजपा हिन्दू राष्ट्र कॉन्सेप्ट में विश्वास नहीं करती तो उसे यह आॅन रिकॉर्ड कहना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा इस बात को सार्वजनिक करे कि वह हिन्दू राष्ट्र में नहीं, बल्कि सेक्युलर गणतंत्र में भरोसा करती है। थरूर ने कहा कि भाजपा की इस घोषणाओं के बाद सारी बहसों और मुबाहिसों पर विराम लग जाएगा।

आध्यात्मिक गुरु दादा वासवानी का निधन, अगस्त में 100 साल की होने वाली थी उम्र

कांग्रेस ने राखी सावंत का वीडियो पोस्ट कर लिखा- 'मोदी जी, लो मिल गया आपका दामाद'

हामिद अंसारी ने किया शशि थरूर के बयान का समर्थन

वहीं, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शशि थरूर के बयान का समर्थन किया है। पूर्व उप राष्ट्रपति ने टवीट उनके बयान पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक उन्होंने थरूर का बयान तो नहीं पढ़ा लेकिन वह एक बुद्धिजीवी व्यक्ति हैं और उनका जो विचार है वह ठीक ही होगा। आपको बता दें कि बुधवार को तिरूवनंतपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थरूर ने कहा था कि 2019 में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान में तब्दील हो जाएगा।

ट्विटर यूजर ने सुषमा को बोला जिद्दी और अहंकारी, विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दिया यह जवाब

बेटे के तंज से खफा हुए नीतीश कुमार बोले- कभी नहीं करूंगा लालू यादव को फोन!

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा एक नया संविधान लिख सकती है और राष्ट्र पाकिस्तान बनने के मार्ग पर बढ़ जाएगा। ऐसे राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करने वाला कोई नहीं होगा।

Story Loader