नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के 'हिन्दू पाकिस्तान' वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने जहां थरूर के बयान को लेकर का कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है, वहीं कांग्रेस ने खुद को साइड कर लिया है। इस बीच पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शशि थरूर के बयान का समर्थन किया है। पूर्व उप राष्ट्रपति ने ट्वीट उनके बयान पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक उन्होंने थरूर का बयान तो नहीं पढ़ा लेकिन उन्होंने जो कहा है, वह ठीक ही है।