16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
पात्रा के पलटवार के बाद भी शशि थरूर अपने बयान पर कायम, कहा- बार-बार कहूंगा यही बात
Play video

पात्रा के पलटवार के बाद भी शशि थरूर अपने बयान पर कायम, कहा- बार-बार कहूंगा यही बात

पाकिस्तान का निर्माण बहुसंख्यकों के धर्म के आधार पर हुआ था। इससे धार्मिक अल्पसंख्यकों से भेदभाव होता है और उन्हें समान अधिकार नहीं मिलते।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:18 PM IST

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने बुधवार को कहा था कि अगर साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जीती तो हिंदुस्तान का संविधान खतरे में पड़ जाएगा। भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा। उनके इस बयान के बाद भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने थरूर पर पलटवार किया था। पात्रा का बयान सामने आने के बाद थरूर ने अपने ट्वीट और फेसबुक पोस्‍ट पर लिखा है कि वह अपने पहले के बयान पर कायम है और जरूरत पड़ी बार-बार इसी बात को दोहराऊंगा। उन्‍होंने कहा है कि उनका इस बयान से पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है और वह इसे बार-बार दोहराते रहेंगे।

थरूर ने दी सफाई
कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने गुरुवार को ट्वीटर और फेसबुक पर अपने बयान को लेकर सफाई भी जारी की है। थरूर ने ट्वीटर पर कहा है कि कई जगहों पर उनके भाजपा की जीत से भारत के ‘हिंदू पाकिस्तान’ बनने के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया है। वह अपने बयान को फिर से स्पष्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट का लिंक अटैच किया है।

कायम हूं अपनी बात पर
फेसबुक पर उन्होंने लिखा है कि मैंने यह पहले भी कहा है और फिर से अपनी बात को जरूरत पड़ने पर दोहराऊंगा। पाकिस्तान का निर्माण बहुसंख्यकों के धर्म के आधार पर हुआ था। इससे धार्मिक अल्पसंख्यकों से भेदभाव होता है और उन्हें समान अधिकार नहीं मिलते। भारत ने यह तर्क कभी स्वीकार नहीं किया जिससे देश का विभाजन भी हुआ। लेकिन भाजपा और आरएसएस के हिंदू राष्ट्र का विचार देश को पाकिस्तान जैसा बनाने का है। ऐसा देश जहां अल्पसंख्यकों के धर्म को बहुसंख्यकों का धर्म के अधीन समझा जाता है। ऐसा करने से हमारा देश ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा। जबकि हमारा स्वाधीनता संग्राम इसलिए नहीं लड़ा गया था।

पात्रा ने किया था पलटवार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि थरूर के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने स्वार्थ के लिए पाकिस्तान को जन्म दिया। पाकिस्तान आज टेररिस्तान है, जिसकी हिंदुस्तान से तुलना नहीं की जा सकती है। कांग्रेस पार्टी ने बार-बार हिंदुस्तान को नीचा दिखाने का प्रयास किया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति