राजनीति

CWC को भाजपा ने बताया ‘परिवार बचाओ कार्यसमिति’, कहा- देश में झूठ फैला रही कांग्रेस

भाजपा नेता ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी को 'परिवार बचाओ कार्यसमिति' करार दिया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा देश में झूठ फैलाने का काम किया है।

2 min read
Oct 16, 2021
bjp says cwc is save family working committee, know why

नई दिल्ली। लंबे समय से कांग्रेस में जारी कलह के बीच आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, वहीं इस दौरान पार्टी ने एक संकेत दिया है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष भी कांग्रेस परिवार से होगा। वहीं इसके लिए चुनाव पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद यानि सितंबर 2021 के आस पास होगा। वहीं इस बैठक को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रही है। भाजपा ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी को 'परिवार बचाओ कार्यसमिति' तक कह दिया है।

कांग्रेस का काम है झूठ फैलाना
भाजपा नेता और प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बैठक में अध्यक्ष पद को लेकर सोनिया गांधी के बयान पर तंज कसते हुए इसे कांग्रेस वर्किंग कमेटी को 'परिवार बचाओ कार्यसमिति' कह दिया चाहिए। इसके साथ ही गौरव भाटिया ने कहा कि बैठक में कांग्रेस ने हर मुद्दे पर बात की, लेकिन पार्टी में आंतरिक कलह और नेतृत्व विफलताओं के मुद्दों का कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस का जनहित से कोई लेना-देना नहीं है, इस पार्टी ने सिर्फ देश में झूठ फैलाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि सिंघु बॉर्डर पर एक शख्स की इतनी बर्बरता से हत्या कर दी गई, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप है। पार्टी ने इस मुद्दे पर न कोई प्रदर्शन किया और न ही पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंची। जबकि मृतक कांग्रेस शासित प्रदेश पंजाब का रहने वाला है। ऐसे में क्या कांग्रेस का उस परिवार के प्रति कोई फर्ज नहीं बनता।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अराजक तत्व किसानों को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। विपक्ष कृषि कानूनों को लेकर किसानों को भ्रमित कर रही है। वोट बैंक की घटिया राजनीति के लिए विपक्षी दल खासकर कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।

पंजाब का कांट्रेक्ट फार्मिंग भी है काला कानून

इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा लाया गए कांट्रेक्ट फार्मिंग कानून का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समझौते को तोड़ने के लिए किसानों को गिरफ्तार किया जा सकता है। यह एक काला कानून है और कांग्रेस अध्यक्ष को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसे वापस लिया जाए।

Published on:
16 Oct 2021 09:34 pm
Also Read
View All