राजनीति

राहुल के बयान ने पर भाजपा का हमला, जिन्ना की विरासत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का ओवैसी कम्पीटिशन

भाजपा ने कहा कि राहुल पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की विरासत संभालने के लिए एआईएमआईएम अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 8:42 AM IST
Rahul gandhi
राहुल के बयान ने पर भाजपा का हमला, जिन्ना की विरासत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का ओवैसी कम्पीटिशन

नई दिल्ली। 'कांग्रेस मुस्लिम पार्टी' को लेकर आए राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त है। भाजपा ने कहा कि राहुल पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की विरासत संभालने के लिए एआईएमआईएम अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अभी तक सुर्खियों में छाई टिप्पणी से इनकार नहीं किया है। भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता राहुल से मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ मीटिंग को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

भाजपा प्रवक्तता ने कहा कि अब देश कांग्रेस अध्यक्ष से देश के टुकडे करने वाली तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर सवाल पूछ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कांग्रेस मुस्ल्मिों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस सवाल को लेकर कांग्रेस ने चुप्पी साधी हुई है और और उसके अल्पसंख्यक विभाग के नेता इसके कुछ भी गलत नहीं होने की बात कह रहे हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में 'कांग्रेस मुस्लिम पार्टी' को लेकर कहीं कोई खंडन नहीं किया, जिसको उनकी मौन सहमति ही माना जाएगा। भाजपा नेता ने दावा किया यह सब कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति है। अब राहुल गांधी डैमेज कंट्रोल के प्रयास में जुटे हैं। उनका कतार के अंतिम व्यक्ति के खड़े होने का बयान उसी भावना से प्रेरित हैं

भाजपा ने आरोप लगाया है कि पाक संस्थापक की विरासत संभालने को लेकर राहुल गांधी और ओवैसी में बड़ी प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी जिन्नावादी सोच के साथ देश के टुकडे करने का प्रयास कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड